फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Missing youth's body found from Panipat canal

लापता युवक का शव पानीपत नहर से मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found from Panipat canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। गांव डाचर से रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक गुरमीत सिंह उर्फ कालू (28) का शव मंगलवार को पानीपत-दिल्ली पैरलल नहर से मिला है। पानीपत पुलिस ने शव को जाटल रोड स्थित नहर से गोताखोर की मदद से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह भेजा। मृतक की जेब से मोबाइल फोन मिला, जिससे सिमकार्ड निकाल पुलिस ने अपने फोन में डाला और परिजनों से संपर्क किया।

परिजनों के अनुसार गुरमीत सिंह की निसिंग कस्बे में बस अड्डे के सामने दुकान है। वह बाइक रिपेयर का काम करता था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह घरेलू झगड़े के बाद घर से निकल गया। रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी आदि से पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पानीपत पुलिस ने फोन कर परिजनों को गुरमीत का शव नहर में मिलने की सूचना दी। इसके बाद वे पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। गुरमीत शादीशुदा था। उसकी दो वर्ष पूर्व दिल्ली में शादी हुई थी, बाद में दंपती के बीच कहासुनी हो गई थी। मृतक के भाई ने निसिंग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पानीपत के पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed