फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Minor kidnapped over money transaction in Karnal

Haryana Crime: पैसों के लेनदेन को लेकर नाबालिग का अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 30 Jun 2025 04:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 04:15 PM IST
सार

तरावड़ी क्षेत्र में पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते पांच लोगों ने एक नाबालिग मजदूर का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही तरावड़ी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।  डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Minor kidnapped over money transaction in Karnal
पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते पांच लोगों ने एक नाबालिग मजदूर का अपहरण कर लिया। घटना लल्याणी रोड पर एक ढाबे के बाहर हुई, जहां नाबालिग खाना लेने आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर नाबालिग को सकुशल ढूंढ लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये है मामला

पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 9 बजे नाबालिग, जो लल्याणी रोड पर एक मैरिज पैलेस में मजदूरी करता है, खाना लेने के लिए पास के ढाबे पर पहुंचा। ढाबा मालिक कमल ने बताया कि नाबालिग ने खाना पैक करवाया और जैसे ही वह ढाबे से बाहर निकला, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी उसके सामने रुकी। गाड़ी से उतरे पांच युवकों ने नाबालिग को जबरन पकड़ा, उसके साथ मारपीट की, और उसे गाड़ी में डालकर लल्याणी गांव की ओर भाग गए। इस दौरान नाबालिग का पैक किया खाना सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही तरावड़ी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी की और असंध के जलमाना पुलिस चौकी के पास नाका लगाया। जैसे ही पुलिस को फॉर्च्यूनर गाड़ी दिखी, उन्होंने उसे रोका और गाड़ी की तलाशी ली। नाबालिग गाड़ी में ही मिला, और सभी पांच आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरावड़ी थाना के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि लल्याणी रोड पर एक ढाबे के बाहर से कुछ युवक एक नाबालिग को गाड़ी में जबरन ले गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अपहरण का कारण पैसों का लेन-देन है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया गया है।

 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि मामले की गहराई से जांच हो सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed