फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Minister... the colonizer has closed the street, plots have been cut in place of the park.

Karnal News: मंत्री जी... कॉलोनाइजर ने गली कर दी बंद, पार्क की जगह भी कटे प्लॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Minister... the colonizer has closed the street, plots have been cut in place of the park.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मंत्री जी... कॉलोनाइजर ने हमारी गली ही बंद कर दी, पार्क की जगह पर भी प्लॉट काटकर बेच दिए। हम कहां जाएं, महंगे प्लॉट लेकर आशियाना बनाने के बाद हमें तो मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है। सेक्टर-36 डीआरपी एनक्लेव के लोगों ने जिला कष्ट निवारण समिति में अपनी समस्या बताई। मंत्री रणबीर गंगवा ने उपायुक्त से जांच करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि रास्ता बंद करना गलत है, ऐसा करने वाले पर केस दर्ज कराएंगे।

बैठक में मंत्री ने डीटीपी गुंजन वर्मा से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी। उन्होंने बताया कि गलियां बंद हैं, पार्क की जगह प्लॉट बेचे गए हैं। कॉलोनी का कुछ हिस्सा अभी भी अवैध क्षेत्र में आता है। कॉलोनी का रास्ता बंद किया गया है। जो नए प्लॉट बने हैं, वह प्लान में नहीं थे। इसके बाद मंत्री ने उपायुक्त से मामले में जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर मौजूद रहे।
जनाब... आप सही हैं तो खंभे को हाथ लगाकर दिखाएं

पिचौलिया गांव की मूर्ति देवी देवी ने कहा कि उनके निर्माणाधीन मकान में बाहर लगे दो बिजली के खंभों से करंट आ रहा है, इन्हें हटवाने के लिए वह कई माह से चक्कर काट रही हैं। मंत्री के समक्ष रिपोर्ट पेश करते हुए बिजली निगम के एक्सईएन ने कहा कि यहां से खंभे शिफ्ट करने के लिए कोई राइट ऑफ वे नहीं है, खंभे में करंट भी नहीं आ रहा है। इस पर महिला ने कहा कि जनाब यदि आप ठीक हैं तो बिना बत्ती बंद किए खंभे को हाथ लगाकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन






निकासी के लिए लगा सोलर पंप तीन साल से बंद

गांव रंबा के अजय बतरा ने कहा कि उनके गांव में मिकाड के तहत गांव में जोहड़ किनारे पानी निकासी एवं खेतों में सिंचाई का पानी देने के लिए अटल भू-योजना के तहत सौर ऊर्जा संचालित पंप लगा था, तीन साल से यह बंद है और इसकी हालत भी खराब हो रही है। मंत्री ने एक्सईएन को जांच के निर्देश दिए और अगली बैठक में जिले में लगे ऐसे सभी पंपों की रिपोर्ट मांगी। जांच में समिति के सदस्य राममेहर व अमित कम्बोज को शामिल किया गया।




26 में से मिले 6.66 लाख रुपये, और राशि भी आएगी

पिछली बैठक से लंबित मामले सेक्टर-8 निवासी पूर्व बैंक शाखा प्रबंधक आरके मंडल के विभिन्न खातों में से 26 लाख से अधिक राशि बिना ओटीपी से निकाली गई थी। दिसंबर की बैठक में मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को गहनता से जांच के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि अब तक 6.66 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। प्रार्थी का कहना है कि उम्मीद है उन्हें बकाया राशि भी मिल जाएगी।






ये मामले भी आए- चोरकारसा निवासी कुसुम के मामले में एसपी को एएसपी से जांच के निर्देश दिए।

- सेक्टर-12 पार्ट-2 निवासी बिमला देवी की शिकायत पर 10 दिन में डेयरी शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।

- गांव औगंद निवासी सोनू की शिकायत पर गांव में पेयजलापूर्ति की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed