फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Minister of Commerce Visits Israel vegetable center of excellence

इजराइल के वाणिज्य मंत्री ने देखा म्हारा सब्जी उत्कृष्टता केंद्र

Tue, 08 Oct 2013 09:40 PM IST
घरौंडा
घरौंडा Updated Tue, 08 Oct 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
Minister of Commerce Visits Israel vegetable center of excellence
इजराइल के वाणिज्य मंत्री नैफटाल बेनेट ने कहा कि भारत-इजराइल के संबंध अटूट हैं। दोनों देशों के बीच रिश्ता केवल शब्दों में कहने की बात नहीं है, वास्तव में ही है। भविष्य में ये संबंध और सुदृढ़ हाेंगे। बेनेट घरौंडा में इजराइल के सहयोग से स्थापित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के भ्रमण के बाद मीडियाकर्मियों से रूबरू थे।
विज्ञापन


मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री परमवीर सिंह भी मौजूद रहे। बेनेेट ने कहा कि ये केंद्र बागवानी क्षेत्र में और इस रीजन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जो किसानों को सब्जी की भिन्न-भिन्न किस्मों की उत्कृष्टता के लिए शिक्षित कर रहा है।
विज्ञापन


यहां कम खर्च, कम पानी, सामान्य से दस गुणा सब्जी उत्पादन लिए जाने की विधि किसानों को दी जा रही है, जो किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। विश्व के अन्य देशों के लिए भी यह एक ऐसा आइना है, जो दिखाता है कि कम खर्च में बेहतर गुणवत्ता की सब्जियां कैसे पैदा की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आशा व्यक्त की कि सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के साथ-साथ हरियाणा में दूध की मात्रा को बढ़ाने के लिए एक अन्य तरह का केंद्र भी स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए पिछले दिनों इजराइल के पशु वैज्ञानिकों ने बाकायदा हरियाणा के हिसार का दौरा भी किया था। इजराइल में आधुनिक तकनीक को अपनाकर दूध की मात्रा को एक लीटर से पांच लीटर तक बढ़ाया जा चुका है। हरियाणा में सब्जी के साथ-साथ फलों के उत्पादन क्षेत्रों में भी अलग तरह की उपलब्धि हासिल करने के लिए इजराइल का सहयोग लिया जा रहा है।

जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास रहेंगे जारी

बेनेट ने कहा कि हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी हमारा तकनीकी सहयोग रहेगा। जल संरक्षण आज के समय की बहुत बड़ी मांग है। दुनिया में जिस तरह से जल का दोहन किया जा रहा है, उसका 40 प्रतिशत हिस्सा नालियों के जरिए बेकार बहकर समुद्र में चला जाता है। इजराइल में इस तरह के बेकार पानी को ट्रीट कर उसे रिसाइकल करके प्रयोग में लाने पर काम किया जा रहा है।

इससे पूर्व भ्रमण पर आए शिष्टमंडल के सदस्यों ने सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में स्थापित पॉली हाउस, ग्रीन हाउस, नेट हाउस व टनल में जाकर सब्जियों की विभिन्न किस्मों के हो रहे उत्पादन को देखने में गहन रुचि दिखाई। केंद्र के परियोजना निदेशक सतेंद्र यादव ने शिष्टमंडल के सदस्यों को हाइटेक ग्रीन हाउस और उनमें वर्टिकल विधि से उत्पादित सब्जियाें को दिखाया। इसी प्रकार पॉली हाउस में रंगीन शिमला मिर्च, जो खुले खेत के बजाय एक पौधे से छह गुणा ज्यादा उत्पादन देती है।

मधुमक्खी पालन केंद्र स्थापित होगा
मौके पर उपस्थित हरियाणा के कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि घरौंडा में सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के अतिरिक्त सिरसा के मंगियाना में फल उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के अतिरिक्त लाडवा में अमरूद फल और कुरुक्षेत्र के राम नगर में मधुमक्खी पालन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

किसानों को जानकारी देने के लिए प्रदेश के बागवानी विभाग की ओर से भविष्य में सब्जियों के प्रदर्शनी प्लांट भी विकसित किए जाएंगे। इन सेंटरों की स्थापना के लिए इजराइल की ओर से अधिकतम सहयोग मिल रहा है। घरौंडा सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में हर साल 30 लाख सब्जियों की पौध तैयार की जाती है। यहां तैयार पौध किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दी जाती है।


ये रहे शिष्टमंडल में शामिल
सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में भ्रमण पर आए शिष्टमंडल में इजराइल के भारत में राजदूत एलन उस्फिज, इजराइल मिनिस्ट्री ऑफ इकॉनोमी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ओहड कोहन, इजराइल निर्यात संस्थान के सीओ ओफर सच, इजराइल मिनिस्ट्री ऑफ इकॉनोमी के भारत मामलों के निदेशक  मिस यिफट इंबार,  इजराइल अंबैसी एंबेसी में इकॉनोमिक मिशन के हेड यॉनी बैन जाकेन, मिनिस्ट्री ऑफ इकॉनोमी के प्रवक्ता मिस डेना मिजराही और इजराइल एंबेसी के प्रवक्ता ओहड हॉरसैंडी, इजराइल एंबेसी के मुख्य प्रशासकीय अधिकारी हेम लेवी तथा एग्रीकल्चर काउंसिलर यूरी रूबिंस्टन शामिल थे। इसके अलावा कृषि विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव रोशन लाल, कृषि निदेशक डॉ. सत्यवीर सिंह, एसडीएम मुकुल कुमार, तहसीलदार घरौंडा निर्मला दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed