फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Minimum temperature drop, get ready for cold

१७ व १८ को बारिश की संभावना, फिर बढ़ेगी ठंडक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature drop, get ready for cold
पूर्वी हवाएं चलने और पश्चिमी विक्षोभ के चलते 16 अक्तूबर की रात से करनाल क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने की संभावना है। इसके तहत 17 व 18 को हल्की से मध्यम बारिश की हो सकती है। साथ ही 19 अक्तूबर के बाद ठंड का असर भी दिखने लगेगा। पूर्वानुमान है कि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होने लगेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार धान की कटाई चल रही है। कुछ किसान सरसों की बिजाई भी कर रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की ओर से सरसों की बिजाई फिलहाल रोकने धान की कटाई के बाद सुरक्षित करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीएस बुंदेला के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 92 व दोपहर को 32 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 14.6 एमएम, हवा की औसत गति सुबह 0.5 व दोपहर को 2.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
06 32.8 23.6
08 33.2 22.2
09 33.8 20.8
11 35.4 21.0
12 35.5 20.6
13 35.5 18.4
14 32.8 16.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed