फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mini Secretariat does not have fire NOC

Karnal News: लघु सचिवालय के पास फायर एनओसी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mini Secretariat does not have fire NOC
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय की तिमंजिला इमारत के पास दमकल विभाग की फायर एनओसी तक नहीं है। जिस पर दमकल विभाग की ओर से सचिवालय को नोटिस तक भेजा जा चुका है। यहां तक कि लघु सचिवालय में हर तल पर लगाए गए एक्सपायर फायर सिलिंडरों को बदला नहीं गया।
ये हालात शहर की अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों की भी है। इनमें ईपीएफओ से लेकर आयकर भवन, परिवहन विभाग की इमारतें भी फायर एनओसी से अछूती हैं।
नगर निगम कार्यालय ने दमकल से एनओसी तो ली थी लेकिन अब इनकी एनओसी की समयावधि समाप्त हो चुकी है। निगम अधिकारी इसे रिन्यू तक नहीं करा पाए। जिले भर के करीब 750 सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, सैकड़ों अस्पताल, गोदाम व वाणिज्यिक संस्थानों के पास भी दमकल की एनओसी नहीं है।
विज्ञापन

निजी इमारतों की बात करें तो शहर के अधिकांश कोचिंग सेंटर भी एनओसी के नियम पूरे नहीं कर रहे। जबकि दमकल विभाग की एनओसी लेना सुरक्षा के लिहाज से अनिवार्य है। जो किसी भी आग लगने की घटना में सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता करने का आश्वासन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग की फायर एनओसी हर उस व्यावसायिक, वाणिज्यिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य संबंधित इमारत के लिए आवश्यक होती है जिसकी ऊंचाई धरातल से 15 मीटर या इससे ज्यादा हो। इमारत की श्रेणी भले ही किसी भी प्रकार की तैयार की गई हो।

इमारत सरकारी, गैर सरकारी या अर्ध सरकारी हो। दमकल की फायर एनओसी लेने का सीधा मतलब इमारत को आगजनी रोधक होने के साथ इमारत में ऐसी घटना होने पर उचित प्रबंध होने का पुख्ता प्रमाण माना जाता है।:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed