फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mid day meal workers will be on strike today

Karnal News: आज हड़ताल पर रहेंगी मिड डे मील वर्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mid day meal workers will be on strike today
करनाल। मिड डे मील वर्कर शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगी। स्कूलों में खाना नहीं बनाएंगी। मिड डे मील वर्कर यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान शिमला देवी, जिला सचिव संतोष, जिला कोषाध्यक्ष ओपी माटा, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी व जिला सचिव जगपाल राणा ने कहा कि मिड डे मील वर्करों के परिवार भूखे मरने के कगार पर हैं। बीती 13 अप्रैल को हरियाणा सरकार व विभाग को नोटिस दिया था। 18 अप्रैल को भी राज्य भर में प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

20 अप्रैल को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह से भी मिला था। उन्होंने कहा था कि जल्द मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन उनके आश्वासन देने के बावजूद छह महीने का मानदेय अभी तक भी जारी नहीं हुआ है। मिड डे मील कुक के सब्र का बांध टूट रहा है, इसलिए सभी मिड डे मील वर्कर्स स्कूल में खाना नहीं बनाएंगी। जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed