फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Metro line will also be constructed from Sarai Kale Khan to Karnal: Jagmohan

सराय काले खां से करनाल तक भी मेट्रो लाइन का होगा निर्माण : जगमोहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Metro line will also be constructed from Sarai Kale Khan to Karnal: Jagmohan
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पर शुक्रवार को शहर विधायक जगमोहन आनंद ने हरियाणा सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मेट्रो कॉरिडोर के तहत एनसीआरटीसी की ओर से सराय काले खां से धारूहेड़ा होते हुए नीमराना तक नमो मेट्रो लाइन बनाई जाएगी जबकि सराय काले खां से करनाल तक भी नमो मेट्रो लाइन का निर्माण प्रस्तावित है। इससे करनाल में आने वाले समय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कर्ण कमल कार्यालय में बजट पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग के हित को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि यह बजट पिछले वर्ष के बजट की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक है। विधायक ने कहा कि दुर्घटनाओं के दौरान तथा ट्रॉमा में होने वाले इलाज की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए करनाल सहित 14 अन्य जिलों में 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस एवं अन्य संरचनात्मक सुधारों के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2025-26 में 201.59 करोड़ रुपये के निवेश को स्वीकृति दी है। इससे करनाल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में हर शहर में एक 4-5 किलोमीटर लंबी सड़क को तथा हर जिले में एक 10-15 किलोमीटर लंबी सड़क को स्मार्ट मार्ग बनाया जाएगा। इसी तरह हर शहर में एक पुराने बाजार का स्मार्ट बाजार के रूप में और हर गांव में एक गली को स्मार्ट गली के रूप में कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए की आर्थिक सहायता देने के संकल्प को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही लाल डोरा व्यवस्था से प्रदेश को मुक्ति दिलाई, है जिसकी सराहना बजट सत्र के दौरान की गई है। पहली बार हरियाणा में विधायकों को विकास कार्यों के लिए ग्रांट दी गई है। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, सरदार त्रिलोचन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, विकास कथूरिया, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed