{"_id":"69dfdef1fb0db698500abd5a","slug":"message-of-women-empowerment-given-through-scooty-rally-karnal-news-c-246-1-sknl1020-154426-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूटी रैली से दिया नारी शक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूटी रैली से दिया नारी शक्ति का संदेश
Thu, 16 Apr 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज छछरौली से स्कूटी रैली निकालती छात्राएं व स्टाफ। संस्थान
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और महिला सशक्तीकरण बढ़ाना रहा। हालांकि, इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी ने कार्यक्रम पर सवाल भी खड़े किए। रैली में अधिकांश स्कूटी सवार बिना हेलमेट के नजर आईं। रैली का संदेश हौसलों की उड़ान, महिला सशक्तीकरण का सम्मान रहा, जो महिलाओं की स्वतंत्रता, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को दर्शाया। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई। छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं ने रंगीन व शालीन परिधानों में भाग लेकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम का संचालन यूथ रेडक्रॉस की समन्वयक प्रो. रजनी गोयल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ क्लब संयोजक कोमल और एनएसएस की दीपिका ने किया।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज छछरौली से स्कूटी रैली निकालती छात्राएं व स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन