फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Meritorious girl students of village Salvan will get scholarship every year

Karnal News: गांव सालवन की मेधावी छात्राओं को प्रति वर्ष मिलेगी छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Meritorious girl students of village Salvan will get scholarship every year
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गांव सालवन की मेधावी छात्राओं को भारतीय सेना में उच्च पदों पर कार्यरत गांव के ही तीन सगे भाइयों से प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिलेगा। मेजर जनरल अनिल सिंह, मेजर जनरल केपी सिंह और ब्रिगेडियर डॉ. योगेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने पैतृक गांव सालवन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की। उन्हाेंने अपने पिता मोहकम सिंह की स्मृति में प्रत्येक वर्ष एक लाख रुपये स्कॉलरशिप देने की बात कही।
उन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2021 -22 में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाली छात्राओं के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र मिगलानी को एक लाख रुपए का चेक सौंपा। कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली काजल, शिवानी, हिमांशी, रितु, रानी, पूजा को सम्मानित किया। खेलों में मेडल लाने वाले गांव के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सरपंच जयवीर फौजी के नेतृत्व में तीनों सेना अधिकारियों को लेकर गांव में रोड शो निकाला गया। इस मौके पर मेजर जनरल अनिल सिंह ने छात्राओं के लिए गांव में कोचिंग सेंटर की स्थापना का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने मेजर जनरल अनिल सिंह, मेजर जनरल केपी सिंह, ब्रिगेडियर डॉ. योगेंद्र सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम में सालवन ग्राम पंचायत सहित आसपास के कई गांवों की पंचायतों एवं स्कूल प्रशासन ने सेना के अधिकारियों का सम्मान किया। मौके पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर कैप्टन जयपाल सिंह, रिटायर्ड मेजर जनरल अनिल गुप्ता, सुरेश सूबेदार, राजबीर आर्य, धर्म सिंह फौजी, मेजर कल्याण सिंह राणा, एडवोकेट गोपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed