{"_id":"686c3bcac5f993e25a09b413","slug":"merit-list-of-polytechnic-will-be-released-online-today-karnal-news-c-18-knl1008-686572-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पॉलिटेक्निक की आज ऑनलाइन आएगी मेधा सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पॉलिटेक्निक की आज ऑनलाइन आएगी मेधा सूची
विज्ञापन
- 10 से शुरू होगी पहली काउंसलिंग, 15 तक चुने जाएंगे ऑनलाइन विकल्प
मिशन एडमिशन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए मंगलवार को ऑनलाइन मेधा सूची जारी की जाएगी। इस सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, उन्हें पहली काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। यह प्रक्रिया 10 से 15 जुलाई तक होगी। इसमें विद्यार्थियों को उनके कोर्स के विकल्प चुनने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई को विभाग की ओर से सीट आवंटित की जाएंगी।
हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पॉलिटेक्निक संस्थानों में कक्षाएं 14 अगस्त से शुरू होंगी। पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में कक्षा दसवीं पास विद्यार्थी तीन वर्षीय और 12वीं पास विद्यार्थी दो वर्षीय कोर्स में दाखिल ले सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। दाखिला प्रभारी वरिष्ठ प्राध्यापक रवि सैनी ने बताया कि मेधा सूची वेबसाइट www.hstes.org.in और www.techeduhry.gov.in पर जारी होगी।
जिले में नीलोखेड़ी में राजकीय पॉलिटेक्निक का एकमात्र संस्थान है। जहां के विभिन्न कोर्स की 600 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। यहां दाखिले के लिए इस बार 1500 के करीब आवेदन आए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजी.(10वीं पास) का दाखिला शेड्यूल
- 08 जुलाई को ऑनलाइन मेरिट लिस्ट।
- 14 अगस्त को फाइनल कट ऑफ लिस्ट।
- 14 अगस्त को नया शिक्षा सत्र शुरू होगा।
- 10 से 15 जुलाई तक ऑनलाइन विकल्प चुनेंगे।
- 16 जुलाई को ऑनलाइन सीट आवंटित होंगी।
- 17 से 21 जुलाई तक फिजिकल उपस्थिति होगी।
- 21 जुलाई को शेष बची रिक्त सीटें दर्शाई जाएंगी।
नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में हैं इतनी सीटें
- डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 120
- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रोनिक्स एंड कॉम्यूनिकेशन में 120
- डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग में 120
- डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 120
- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60
- डिप्लोमा इन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोलिंग में 60