फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   merit list, karnal mirit list, admission, college admission, karnal

राजकीय कॉलेजों में पहली मेरिट सूची आज, 15 हजार की टिकी निगाहें

Tue, 05 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 05 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
merit list, karnal mirit list, admission, college admission, karnal
कट ऑफ लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिले में अब तक तीन कॉलेजों ने अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन विद्यार्थियों को जिन कॉलेजों की कट ऑफ लिस्ट का इंतजार है, वो लिस्ट मंगलवार को राजकीय महाविद्यालयों के नोटिस बोर्डों पर चस्पा की जाएगी। इस लिस्ट का इंतजार कर रहे जिले के करीब 15 हजार विद्यार्थियों की निगाहें उच्च शिक्षा निदेशालय की साइट पर टिकी हैं।

विज्ञापन


विद्यार्थी लिस्ट लगने से एक दिन पहले ही कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। इस बार पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की 1690 सीटों पर 7343 व महिला महाविद्यालय की 880 सीटों पर 2992 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके आलवा असंध, इंद्री व घरौंडा के राजय कॉलेजों में दाखिले के लिए भी करीब चार से अधिक आवेदन मिले हैं। जिले के पांच कॉलेजों के लिए 15 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। जिनके भविष्य का फैसला आज होना है। विद्यार्थियों को अभी राजकीय कॉलेजों की कट ऑफ जारी होने का इंतजार है, क्योंकि ज्यादातर विद्यार्थियों ने प्राथमिकता राजकीय कॉलेजों को दी है।
विज्ञापन


इसके बाद एडिड व प्राइवेट कॉलेजों को ऑप्शन के रूप में चुना है। राजकीय कॉलेजों की लिस्ट जारी होने के बाद ही दाखिला प्रक्रिया में तेजी आएगी।   जिले के प्रतिष्ठित दयाल सिंह कॉलेज ने सबसे पहले एक जुलाई को ही पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की है, जिसमें बीकॉम, बीएसएसी  मेडिकल व नॉन मेेडिकल तथा बीसीए में दाखिले को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। कॉलेज द्वारा पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को दाखिले के लिए सिर्फ तीन दिन का समय दिया है, लेकिन राजकीय कॉलेजों की मेरिट सूची का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिले नहीं लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी महिला कॉलेज की पहली लिस्ट जारी
सोमवार को डीएवी महिला कॉलेज और खालसा कॉलेज में भी पहली मेरिट सूची जारी की गई है। डीएवी महिला कॉलेज में बीएससी मेडिकल की कट आफ 93.2 प्रतिशत, बीएससी नॉन मेडिकल 92.0 प्रतिशत, बीएससी बॉयोटेक 79.8 प्रतिशत, बीएससी कंप्यूटर 73 प्रतिशत, बीएससी चार्टड अकाउंटेंट 74.0 प्रतिशत, बीकॉम 86.81 प्रतिशत व बीए 48.0 प्रतिशत पर रुकी है। कॉलेज में बीए के लिए सीटों से कम आवेदन मिलने के चलते पहली सूची में ही सभी विद्यार्थियों का सेलेक्शन हो गया है। कॉलेज प्रबंधन के लिए अब बीए की खाली सीटों को पूरा करना सबसे बड़ा चैलेंज है। हालांकि अभी दो कट लिस्ट जारी होना अभी बाकी है।

खालसा कॉलेज में बीकॉम में मारामारी
खालसा कॉलेज में भी कुछ विषयों की मेरिट सूची जारी की गई है। इसमें बीकॉम को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। बीकॉम की मेरिट सूची जनरल कैटेगरी की 96 प्रतिशत व एससी कैटेगरी की लिस्ट 74.2 प्रतिशत पर रुकी है। इसके अलावा जारी बीसी की लिस्ट में जनरल कैटेगरी कट ऑफ 88.6 प्रतिशत व एससी की कट ऑफ 60.4 प्रतिशत पर रुकी है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा अन्य विषयों की मेरिट सूची पांच जुलाई को जारी की जाएगी।


वर्जन
कॉलेज में दाखिले की पहली मेरिट सूची मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों नाम मेरिट सूची में शामिल होगा। उन विद्यार्थियों को अपने मूल सर्टिफिकेट के साथ कॉलेज कमेटी के समक्ष पेश होना होगा। कमेटी द्वारा कागजात की जांच के बाद फीस के लिए बैंक चालान जनरेट किया जाएगा। विद्यार्थियों को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की किसी भी शाखा में जाकर वह चालान भरना होगा। फीस जमा होते ही विद्यार्थियों का ऑनलाइन रोल नंबर जनरेट होगा। जब विद्यार्थी बैंक चालान की कॉपी कॉलेज में जमा करवाएंगे तो उन्हें उनका रोलनंबर बता दिया जाएगा। विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर ही दाखिला लेना होगा अन्यथा उसका एडमिशन रद्द माना जाएगा तथा उसकी जगह पर अन्य विद्यार्थी को एडमिशन दिया जाएगा।
- डॉ. प्रवीण भारद्वाज , प्राचार्य पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed