फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mercury drops to seven points, rain expected today too

Karnal News: सात अंक तक लुढ़का पारा, आज भी बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops to seven points, rain expected today too
करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई। इससे जिले का तापमान करीब सात अंक तक लुढ़क गया। करीब दो एमएम तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह ही करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके साथ हल्के से मध्यम बादल छा गए। सुबह करीब 11 बजे बादल घने होने के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन के समय रुक-रुककर बूंदाबांदी चलती रही। दोपहर बाद करीब 2 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को भी बारिश का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed