फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mercury crossed 38 degrees, broken 45-year record

पारा 38 डिग्री पार, टूटा 45 साल का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 38 degrees, broken 45-year record
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मार्च माह में ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। एसी चलाने की नौबत तक आ गई है। पिछले तीन चार दिन से अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को तो अधिकतम तापमान ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और पारा 38.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। करनाल में लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है। मार्च महीने में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 26 मार्च 1977 के नाम है, तब अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं रविवार को करनाल का अधिकतम तापमान करीब 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन-चार दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही गर्मी में इजाफा ही होने के आसार बन रहे हैं। 31 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मई-जून में लू के साथ भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के ऊपर बना एंटी साइक्लोन गर्मी का कारण
मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस साल मार्च में अधिक गर्मी पड़ने की प्रमुख वजह पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एंटी साइक्लोन यानी विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना होना है। इसके चलते उत्तर पश्चिमी हवाएं घड़ी की दिशा में उल्टी दिशा से घूमकर आ रही हैं तो मध्य पाकिस्तान की गर्मी भी यहां पहुंच रही है। इसलिए गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के हिस्सों में तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ा है।

आगामी दिनों का संभावित तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
21 मार्च 37 21
22 मार्च 36 21
23 मार्च 35 20
24 मार्च 37 21
25 मार्च 37 19
26 मार्च 36 20
मौसम की परिस्थितियां बदलती रहती हैं। मार्च 2020 में रिकॉर्ड बारिश हुई तो अधिकतम तापमान सिर्फ 33.3 डिग्री रह गया। अबकी बार बारिश अभी तक नहीं हुई हालांकि तब भी 35 से 36 डिग्री तापमान को बहुत ज्यादा नहीं कहा जा सकता।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed