{"_id":"68489f59e1d2c9ba6402d78c","slug":"mercury-at-445-life-scorched-karnal-news-c-18-knl1008-667045-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पारा <bha>@<\/bha> 44.5, झुलसी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पारा <bha>@</bha> 44.5, झुलसी जिंदगी
विज्ञापन
करनाल। एक सप्ताह से बढ़ती गर्मी ने मंगलवार को छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान बढ़कर 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन गर्मी और सताएगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है।
ज्येष्ठ के महीने में दोपहर के साथ अब सुबह और शाम भी तपने लगी है। 10 दिनों में लगातार बढ़ते तापमान के साथ मंगलवार को लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। सुबह से ही पसीने छूटने शुरू हो गए थे। देर शाम तक गर्म हवा चली। हालांकि शाम को सूरज छिपने के बाद सीधी धूप से जरूर मिली, लेकिन पसीना नहीं सूख पाया।
पिछले 10 दिनों की स्थिति देखें तो पहली जून की तुलना में 10 जून को अधिकतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। सुबह 10 बजे ही 43.3 डिग्री पारा दर्ज किया गया, जो कि शाम तक 44.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। 2019 के 11 जून को 44.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिन लोगों को काम से बाहर निकलना पड़ा, वे मुंह ढककर जाते दिखाई दिए। इसके अलावा पेय पदार्थ जैसे जूस, कोल्डड्रिंक और शिकंजी के स्टॉलों पर भी भीड़ दिखाई दी। ब्यूरो