{"_id":"68ed4e035765529716028098","slug":"merchants-assessed-the-quality-of-products-and-decided-on-their-rates-karnal-news-c-244-1-pnp1001-145458-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: व्यापारियों ने देखी उत्पादों की गुणवत्ता, रेट किए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: व्यापारियों ने देखी उत्पादों की गुणवत्ता, रेट किए तय
Tue, 14 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में जानकारी लेते बायर्स। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अमेरिका के टैरिफ वार के बाद ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय टेक्सटाइल मेले (दिल्ली मेला) के पहले दिन ही निर्यातकों की उम्मीद बंधी है। मेले में पानीपत के करीब 250 निर्यातकों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। मेले के पहले दिन ही अमेरिका सहित कई देशों के व्यापारी स्टाॅल पर पहुंचे। यहां उत्पादों की गुणवत्ता देखने के साथ रेट भी तय किए। उद्यमियों ने पहले दिन पिछले साल के बराबर व्यापारियों के आने का दावा किया है। उद्यमियों को अगले चार दिन और भी ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड में सोमवार को टेक्सटाइल मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद निर्यातक अपने स्टॉल पर पहुंचे। वहां कुछ देर बाद ही व्यापारियों का आना शुरू हो गया। इसके बाद शाम तक व्यापारियों का आना लगा रहा। बरसत रोड स्थित गोकूल एक्सपोर्ट के संचालन गुलशन मल्होत्रा ने बताया कि मेले में सोमवार को पहले दिन अमेरिका सहित कई देशों के व्यापारी पहुंचे। उन्होंने पानीपत के टेक्सटाइल उत्पादों की काफी सराहना की और इनको पसंद किया। व्यापारियों ने इसके लिए ऑर्डर देने पर भी चर्चा की। वहीं कई अन्य देशों के व्यापारियों ने पानीपत के टेक्सटाइल उत्पादों को पसंद किया।
टेक्सटाइल उद्योग को मिली है ऑक्सीजन : विनोद धमीजा
हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश मलिक ने बताया कि दिल्ली मेले का सोमवार को पहला दिन रहा। पहले दिन ही व्यापारियों ने टेक्सटाइल उत्पादों के बारे में जाना। इस बार जीएसटी कम होने से भी व्यापारियों से व्यापार के लिए बात की जा सकेगी। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर के प्रधान विनोद धमीजा ने बताया कि दिल्ली मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह व्यापारी पहुंचे हैं। इससे पानीपत के उद्योगों खासकर निर्यातकों को काफी उम्मीद है। इस मेले में व्यापारियों के साथ संपर्क होने के बाद सालभर ऑर्डर मिलते रहते हैं। सही मायने में अमेरिका टैरिफ के बाद पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग को ऑक्सीजन मिली है।