फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mera Rang De Basanti Chola.. and Vande Mataram echoed

19. मेरा रंग दे बसंती चोला.. और वंदेमातरम गूंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:45 AM IST
विज्ञापन
Mera Rang De Basanti Chola.. and Vande Mataram echoed
करनाल। मेरा रंग दे बसंती चोला.. शान तिरंगा है.. और वंदेमातरम... कर्ण नगरी में पूरे जोश में गूंजा। मौका था अमर उजाला की ओर से निकाली गई मोटरसाइकिल पर तिरंगा रैली का। जिसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। रैली में लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया। कर्ण नगरी के विभिन्न बाजारों से गुजरी रैली पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निर्मल कॉलोनी स्थित अमर उजाला कार्यालय से रैली की शुरुआत हुई। जो सेक्टर-13, सेक्टर-14 रोड से होते हुए मुगल कैनाल, पुरानी सब्जी मंडी रोड, कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक, मॉडल टाउन, लघु सचिवालय रोड, निर्मल कुटिया चौक, सेक्टर-8, सेक्टर-7, सेक्टर-6 से होते हुए सेक्टर-14, सेक्टर-13 एक्सटेंशन होते हुए वापस अमर उजाला कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

रैली के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों और भारत माता का जयघोष सुनकर लोगों में जोश भरा। उत्साहित लोग अपनी दो पहिया वाहन और छोटे बच्चे साइकिल लेकर रैली के साथ आगे बढ़े। सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के बाहर खड़े एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे रैली जहां-जहां से गुजरी वहां के लोगों ने तिरंगे को सेल्यूट किया और कई लोगों ने शहर में गुजर रही रैली की वीडियो और फोटो ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed