{"_id":"656a4eaffbdb3c4830046349","slug":"meherwan-won-in-50-meter-race-karnal-news-c-18-knl1008-274532-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेहरवान ने 50 मीटर दौड़ में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेहरवान ने 50 मीटर दौड़ में मारी बाजी
Sat, 02 Dec 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। एमवी वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने वॉलीबाल, खो-खो, मटका दौड़ वविभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान नर्सरी कक्षा की 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में मेहरवान ने प्रथम स्थान हासिल किया। यश ने द्वितीय स्थान व हरनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एलकेजी कक्षा की 50 मीटर दौड़ में देवांश, मनन व कृष्ण ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा चौथी की छात्राओं में अवनी, स्वनील और पैरिन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं आठवीं कक्षा की गुरप्रीत प्रथम, राधे दूसरे स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रिंस ने 6.85 मीटर गोला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता जबकि हरशिल व समर दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे।
मटका दौड़ में कक्षा दसवीं की यादवी पहले, अंशु दूसरे व रीया तीसरे स्थान पर रही। स्केटिंग प्रतियोगिता में दसवीं की ही छात्रा हरगुन कौर ने पुरस्कार जीतकर नेशनल खेलों के लिए जगह बनाई। अर्जुन पुरस्कार विजेता डॉ. दलेल सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव विद्यार्थियों प्रतिस्पर्धा करवाकर सफलता की ऊंचाइयों को छूने का एक अद्वितीय तरीका है। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार तेकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण चौहान व उप प्रधानाचार्य मुलतान सिंह सहित सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।