{"_id":"69cd721ee4e707124b0f9ab9","slug":"mega-ptm-discusses-school-arrangements-emphasis-on-increasing-enrollment-karnal-news-c-18-knl1018-877486-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेगा पीटीएम में स्कूल की व्यवस्थाओं पर चर्चा, नामांकन बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेगा पीटीएम में स्कूल की व्यवस्थाओं पर चर्चा, नामांकन बढ़ाने पर जोर
Thu, 02 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
मेगा पीटीएम मे उपस्थित अभिभावक व अध्यापक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिलेभर में बुधवार को मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। प्रवेश उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। मेगा पीटीएम में पढ़ाई के साथ-साथ ज्यादा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कई अभिभावकों ने पढ़ाई की गुणवत्ता पर चिंता जताई। इस दौरान स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों का वार्षिक परिणाम काफी अच्छा रह। प्रवेश उत्सव भी साथ में मनाया गया। सभी 483 प्राइमरी स्कूलों में अधिक संख्या में अभिभावक आए उन्हें निपुण कार्यक्रम में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी भी दी गई। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेलवे रोड, जीएसएसएसएस चोचड़ा, जीएसएसएसएस अगोंध, जीएसएसएसएस, कोहंड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री, जीएसएसएसएस प्रेम नगर आदि में छात्र व अभिभावक पहुंचे।
- स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
राजकीय माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी मुख्य अतिथि रहीं।
नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
ब्याना गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर स्कूल स्तरीय नामांकन बढ़ाओ सम्मेलन भी हुआ। नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। डॉ. गुरनाम मंढ़ाण ने कहा कि नामांकन अभियान के तहत खंड के सरकारी स्कूलों में 700 से अधिक विद्यार्थियों की वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन
मेधावियों को दिए पुरस्कार
रंगरूटीखेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार ने मेधावियों को पुरस्कृत किया।