फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   medical college got 25 more ventileter

मेडिकल कालेज को मिले 25 और वेंटीलेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
medical college got 25 more ventileter
जिले के लिए राहत की खबर है कि बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच कल्पना चावला मेडिकल कालेज को 25 नये वेंटीलेटर मिल गए हैं। अब कालेज में वेंटीलेटर की संख्या 37 हो गई है। पहले यहां पर 12 वेंटीलेटर थे। संभावना है कि नये वेंटीलेटर को सप्ताहभर में चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद वेंटीलेटर के लिए मरीजों को चंडीगढ़ या रोहतक पीजीआई रेफर नहीं किया जाएगा। ये वेंटीलेटर पीएम केयर की तरफ से मिले हैं जबकि प्रदेश सरकार की तरफ से भी कालेज को वेंटीलेटर और उपकरण मिलने हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के पास इस समय 12 वेंटीलेटर हैं, इनमें से पांच कोविड-19 के मरीजों के लिए रखा है, शेष अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए। जिले में लगातार कोरोना मरीज बढ़ते जा रहे हैं, दूसरा कोविड अस्पताल एमएम मुलाना मेडिकल कालेज ने करनाल के गंभीर मरीजों को लेने से इंकार कर दिया है। ऐसे में पांच में से तीन वेंटीलेटर पर मरीजों को रखा गया है, केवल दो शेष हैं। करनाल में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका के चलते पीएम केयर की तरफ से बुधवार को ये 25 नये वेंटीलेटर मिल गए हैं। सभी वेंटीलेटर को आईसीयू में शिफ्ट करने का कार्य चल रहा। कालेज के निदेशक का कहना है कि इनमें से 15 एक कंपनी के हैं और 10 अन्य कंपनी के। दोनों कंपनियों के अधिकारियों से बात हो हो गई है। सप्ताहभर में चालू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को भेजी है 40 की डिमांड, 30 के आर्डर हो चुके
एक और अहम बात ये है कि मेडिकल कालेज ने 40 और वेंटीलेटर की डिमांड प्रदेश सरकार को भेजी है। इनमें से 30 वेंटीलेटर के आर्डर भी हो चुके हैं। संभावना ये है कि आगामी दो सप्ताह तक ये वेंटीलेटर भी मेडिकल कालेज पहुंच जाएंगे। इसके बाद दस और खरीदे जाने हैं। ऐसे में मेडिकल कालेज में वेंटीलेटर की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल के लिए राहत की बात : निदेशक
मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा का कहना है कि पीएम केयर की तरफ से कालेज को 25 नये वेंटीलेटर मिल गए हैं। इससे कोरोना मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार से भी हमने वेंटीलेटर और मोनीटर की डिमांड भेजी है। संभावना है कि वहां से भी जल्द उपकरण मिल जाएंगे। इन वेंटीलेटर के चालू होने के बाद मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। अभी मेडिकल कालेज को कोविड अस्पताल बनाने की प्रक्रिया जारी है, ऐसे में मरीजों को समय पर वेंटीलेटर की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed