फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Medal winning players welcomed in Kazakh Kuras

Karnal News: कजाक कुरास में पदक जीते खिलाड़ियों का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Medal winning players welcomed in Kazakh Kuras
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बल्ला। महाराष्ट्र में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 राष्ट्रीय कजाक कुरास प्रतियोगिता में एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं के स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। ममता ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रितु ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, नेहा ने 52 में और अंकुश ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।


सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ, संस्कारवान व चरित्रवान बनाए रखने के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करें। दौड़ में पीछे रहने वाला कभी भी आगे निकल सकता है जो दूसरों को दौड़ते देख दौड़ में भाग ही न लें उसे पराजित माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा भरी पड़ी है उसे बाहर निकालने वालों की कमी है। इस अवसर पर मास्टर जितेंद्र, डॉ. योगेंद्र मान, सुरेश, महेंद्र, भूपेंद्र, संजय, भले राम, रणबीर, प्रधान सतबीर, जगबीर और सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed