फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Medal winning players get chance to get scholarship

Karnal News: पदक विजेता खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति पाने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Medal winning players get chance to get scholarship
- राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति व नकद पुरस्कार देने के लिए खेल विभाग की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें वर्ष 2023-24 (01.01.2023 से 31.03.2024) की खेल उपलब्धियों के आधार पर खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए पात्र खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में 30 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी की ओर से यह भी आदेश दिए गए हैं कि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन उपरांत खिलाड़ियों को दी जानी वाले पुरस्कार व छात्रवृत्ति की राशि सीधा उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन



30 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए इस बार छात्रवृत्ति के आवेदन 30 जुलाई तक लिए जाएंगे। संबंधित खिलाड़ी जो छात्रवृत्ति व नकद पुरस्कार के हकदार हैं वह विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके, उसके साथ जरूरी दस्तावेज लगाकर सोमवार से शुक्रवार किसी भी कार्यदिवस में आवेदन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधा भसीन, जिला खेल अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed