{"_id":"583499b64f1c1b262413b85a","slug":"mci-is-the-second-day-of-the-inspection-team-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई की टीम ने दूसरे दिन भी किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीआई की टीम ने दूसरे दिन भी किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
एमसीआई की टीम ने दूसरे दिन भी किया निरीक्षण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज की शिफ्टिंग और मान्यता को लेकर लगातार दूसरे दिन भी एमसीआई की टीम की जांच जारी रही। टीम ने नए भवन का निरीक्षण किया और डायरेक्टर आफिस में बैठक कर अस्पताल का रिकार्ड खंगाला। साथ ही नए डाक्टरों के दस्तावेज भी जांचे।
बता दें कि सोमवार को एमसीआई की टीम कालेज पहुंची थी और जांच शुरू की थी। इस टीम ने पहले कालेज की बन रही नई बिल्डिंग को निरीक्षण कर सारी स्थिति का जायजा लिया, उसके बाद निदेशक कार्यालय में कालेज की मान्यता से संबंधित होने वाले सारे नियमों के अनुसार छानबीन की। दूसरे दिन भी कागजी प्रक्रिया का काम चलता रहा। टीम ने सारे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई। यह टीम मंगलवार को भी दिनभर मेडिकल कालेज में ही जांच पड़ताल करती रही। निदेशक कार्यालय में कुछ देर कालेज की मान्यता को लेकर विचार-विमर्श करने के बाद तीन सदस्यीय टीम ने नई बिल्डिंगों का दौरा कर वहां की स्थिति को बारीकी से जांचा और रिपोर्ट तैयार की। करीब एक घंटे के इस दौरे के बाद टीम ने फिर से निदेशक कार्यालय में डेरा डाला। कालेज की मान्यता के लिए जरूरी हर कोरम पर विमर्श किया और दस्तावेज मांगे गए।
निदेशक डॉ. सुरेंद्र कश्यप ने मेडिकल कालेज में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से टीम को जानकारी दी। हालांकि, टीम के किसी भी सदस्य ने मीडिया के साथ बात नहीं की।