फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MC employee Protests for thiers demands

मांगों के लिए गरजे नपा कर्मी

Sun, 29 Sep 2013 12:22 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 29 Sep 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
MC employee Protests for thiers demands

विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारी संघ की ओर से शहर भर में झाडू़ उठाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई प्रधान वीरभान ने की।

नपा कर्मियों ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कर्मियों ने कहा कि 23 मई 2012 को प्रदेश सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार नगरपालिका, परिषदों और निगमों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का, ठेका प्रथा समाप्त हो, क्षेत्रफल की दृष्टि से 15 हजार नियमित कर्मचारियों की भर्ती की जाए, अस्थाई कर्मियों को नियमित नहीं होने तक कम से कम 15 हजार रुपये वेतन, दमकल विभाग के उप-दमकल केंद्रों पर सभी प्रकार के रेंकों की स्थाई सीट बनाकर स्थाई भर्ती की जाए, सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को 100-100 गज के प्लॉट और पंजाब की तर्ज पर वेतन और भत्ते दिए जाएं।


कर्मचारी नेता अशोक प्रोचा ने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नही मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मांगों के बारे में चार अक्तूबर को पेन और टूल डाउन कर हड़ताल की जाएगी और आठ अक्तूबर को चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय के महानिदेशक का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजबीर, रामसिंह, मोहन लाल, सुभाष प्रोचा,  सुरेश, उर्मिला, तिलक राज, राजू तथा धर्म सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed