फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mayawati reached Haryana: Said- Congress was out of power due to wrong policies, now BJP will have to be stop

हरियाणा पहुंचीं मायावती: बोलीं- गलत नीतियों के कारण कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई, अब भाजपा को रोकना होगा

Sun, 12 May 2024 05:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 May 2024 05:47 PM IST
सार

करनाल में राज्यस्तरीय चुनावी जनसभा से बसपा सुप्रीमों ने दलित, आदिवासियों के साथ अल्पसंख्यकों, पिछड़ों को भी साधा है।

विज्ञापन
Mayawati reached Haryana: Said- Congress was out of power due to wrong policies, now BJP will have to be stop
मंच पर मौजूद नेतागण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा राज्य के सभी बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती ने रविवार को करनाल की धरती से दलितों, आदिवासियों के साथ पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को भी साधा। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को सीधे निशाने पर रखते हुए कहाकि आजादी के बाद कांग्रेस सर्वाधिक सत्ता में रही लेकिन उसकी दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों के कारण सत्ता से बाहर होना पड़ा। अब भाजपा भी उन्हीं नीतियों पर चल रही है, इसलिए उसे भी दोबारा सत्ता प्राप्त करने से रोकना होगा।

विज्ञापन


करनाल के सेक्टर चार स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा में बसपा सुप्रीमों मायावती ने लोक सभा करनाल के बसपा प्रत्याशी इंद्रजीत सहित सभी सीटों के बसपा प्रत्याशियों को मंच पर खड़ा करके उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा ने यूपी में अपने चार बार के कार्यकाल में सभी वर्गो के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन


जिन्हें अब दूसरी सरकारें भी अपनाने का विवश हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव फ्री एंड फेयर हुआ और ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो अपनी गलत नीतियों के कारण भाजपा भी केंद्र की सत्ता में आसानी से आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि अब चुनावी पुरानी नाटकबाजी, गारंटी आदि काम आने वाली नहीं है, जनता सब समझ चुकी है। इन्होंने सभी काम हवा हवाई किए हैं। जो कार्य बसपा सरकार ने यूपी में किए हैं, उनके एक तिहाई कार्य भी देशभर में नहीं किए, सिर्फ धन्नासेठों, पूंजीपतियों को ही मालामाल किया है। 

मायावती ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही सुुप्रीमकोर्ट ने बांड के माध्यम से भाजपा व कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों ने द्वारा धन्नासेठों, पूंजीपतियों से, उनकी कंपनियों से करोड़ो रुपये लेने का संज्ञान लिया। सिर्फ बसपा ही एक ऐसी पार्टी रही, जिसने एक रुपया भी धन किसी से नहीं लिया। बसपा किसी भी धन्नासेठ, पूंजीपति से धन नहीं लेती, बसपा अपने कार्यकर्ताओं व मेरे जन्म दिन पर थोड़ा धन एकत्र करके संगठन चलाती है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी देश की एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। बसपा ने दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक सहित सर्व समाज, किसानों, मजदूरों आदि का ध्यान रखा है। भाजपा की जातिवादी, पूंजीवादी सोच के चलते कभी दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, सर्व समाज का हित नहीं किया। आरक्षण भी किसी को पूरा नहीं मिल रहा है। प्राइवेट सेक्टर में तो आरक्षण खत्म सा हो गया है।

कई सालों से भाजपा व आरएसएस की सरकारों ने पदोन्नति आरक्षण में भी बंद कर दिया है। धर्म की आड़ में जुल्म किया जा रहा है। किसान अधिकतर समय आंदोलित ही रहते हैं। सरकारी वर्ग भी दुखी है। मौजूदा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसलिए चुनाव में भाजपा, कांग्रेस व इनकी सहयोगी पार्टियों को सत्ता में आने से रोकना होगा। ये पार्टियों कई तरह से बरगलाएंगी, प्रलोभन देंगी लेकिन इससे सावधान रहकर मतदान करना होगा।


इस मौके बसपा के हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, प्रदेश प्रभारी एडवोकेट गुरमुख सिंह, सुमेर जांगड़ा, प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सोरखी, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी सही राम, नरेंद्र राणा, रामपाल वैभान आदि कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed