{"_id":"672d2bba05eb838d1b022666","slug":"master-athletics-competition-will-show-strength-karnal-news-c-18-knl1008-514843-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिखाएंगे दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 23 और 24 नवंबर को फरीदाबाद में आयोजित होगी प्रतियोगिता
- प्रतियोगिता के लिए 20 नवंबर तक होंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 23 व 24 नवंबर को आयोजित होगी। यह आयोजन खेल परिसर एथलेटिक्स स्टेडियम सेक्टर-12 फ़रीदाबाद में होगा। हरियाणा के सभी जिलों से 30 से 100 वर्ष तक की आयु के एथलीट इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 11 व 12 नवंबर को चार बजे तक कर्ण स्टेडियम करनाल में या पंचकूला में 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
सभी महिला व पुरुष खिलाड़ी अपने एंट्री फ़ॉर्म 500 रुपये फ़ीस, आधार कार्ड व फोटो सहित महासचिव महावीर सिंह तालियान के पास जमा करवा सकते हैं। महावीर तालियान ने बताया कि 20 नवंबर के बाद किसी भी खिलाड़ी का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक आयु वर्ग में 100, 200, 400, 800,1500, पांच हजार मीटर की दौड़, लंबी व ऊंची कूद, ट्रिपल कूद, पांच किलोमीटर पैदल चाल गोला, डिस्कस थ्रो, जैवलिन, हैमर, हर्डल रेस के मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन हरियाणा टीम के लिए किया जाएगा। विजेता खिलाड़ी व टीम 31 जनवरी से तीन फरवरी 2025 तक कुन्नमकुलम स्टेडियम थ्रीसर केरल में आयोजित होने वाली छटी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी महावीर सिंह तालियान महासचिव के दूरभाष नंबर 9255171313 पर संपर्क कर सकते हैं।