{"_id":"66cf9baecb5579467a0b4764","slug":"masked-men-broke-the-glass-of-a-businessmans-car-karnal-news-c-246-1-sknl1019-124522-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नकाबपोशों ने तोड़े व्यापारी की कार के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नकाबपोशों ने तोड़े व्यापारी की कार के शीशे
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की लालद्वारा काॅलोनी में इस्कॉन मंदिर के पास आधी रात को नकाबपोश बदमाशों ने प्लाईवुड व्यापारी राजीव कुमार की घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ डाले। जब कार की लाइट जगने लगी और सायरन बचा तो बदमाश वहां से भाग निकले। दो नकाबपोश युवक कार के शीशे तोड़ते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। एक नकाबपोश बदमाश हाथ में कट्टा लिए नजर आ रहा है।
इससे यही अंदेशा है कि बदमाश कार को चोरी करने की नीयत से आए थे, लेकिन कार का सायरन बजने पर वह भाग निकले। शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालद्वारा कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उसकी खजूरी रोड पर जय हनुमान वुड इंडस्ट्री के नाम से फैक्ट्री है। वह अपनी कार को घर के सामने ही गली में खड़ा करते हैं।
रोज की तरह रात को फैक्ट्री से आने के बाद उसने कार को घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह जब वह उठे तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। जब सीसीटीवी की जांच की तो उसमें दो नकाबपोश बदमाश नजर आए।
विज्ञापन
रात को एक बजकर 28 मिनट पर यह दोनों नकाबपोश बदमाश काॅलोनी में पहुंचे। पहले वह इधर उधर घूमते रहे। फिर उनमें से एक कार के पास जाता है और शीशा तोड़ देता है लेकिन शीशा टूटते ही कार का सायरन बजने लगता है और उसकी लाइट जग जाती है। जिसके बाद यह दोनों भाग निकलते हैं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद