फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Martyrdom ceremony of all four Sahibzadas on 27th

Karnal News: चारों साहिबजादों का शहीदी दिहाड़ा समागम 27 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom ceremony of all four Sahibzadas on 27th
- डेरा कार सेवा में होगा गुरु की महिमा का बखान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए शहादत देने वाले अमर शहीद चारों साहिबजादों और माता गूजरी का शहीदी दिहाड़ा 27 दिसंबर को मनाया जाएगा। डेरा कारसेवा गुरुरद्वारे में होने वाले आयोजन में रागी ढाडी जत्थे शहादत और कुर्बानी की गाथा से रूबरू कराएंगे।
21 से 28 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह मनाया जाता है। 27 को होने वाले शहीदी दिहाड़े का आयोजन डेरा कार सेवा गुरुद्वारा और गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी द्वारा पंथ प्रचारक बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में किया जाएगा। महासचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस दिन सुबह 10 बजे से तीन बजे तक रागी ढाडी जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। इस दौरान अटूट लंगर बरताया जाएगा।
विज्ञापन

दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी के चारों नन्हे पुत्रों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह जी व उनकी माता गूजरी कौर ने धर्म और मानवता के लिए शहादत दी थी। उन्होंने बताया कि इस दिन दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मौके पर प्रधान वरिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, रतन सिंह, गुरपाल सिंह, जसविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, राजेंद्र अरोड़ा और पप्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed