{"_id":"683623fd3f4346cf1208101c","slug":"married-womans-body-found-hanging-murder-alleged-karnal-news-c-18-knl1008-656262-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। संदिग्ध परिस्थितियों में फूसगढ़ की एक विवाहिता ने चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
शेखपुरा खालसा की रहने वाली शिवानी की तीन साल पहले फूसगढ़ गांव में शादी हुई थी। मृतका की मां का कहना है कि राहुल से शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए थे। मंगलवार को सुबह आठ बजे वीडियो कॉल पर उनकी बेटी, नाती और दामाद से बात हुई थी। बेटी कुछ समय से परेशान चल रही थी।
उनका कहना है कि दामाद घर से काम पर चला गया और पीछे से ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि उनकी बेटी की तलाकशुदा ननद उसे परेशान करती थी। विवाद होने पर वे उसे कुछ दिन पहले में मायके भी लाए थे। बाद में दामाद आकर उसे वापस ले गया था।