{"_id":"624a069ebb4adf6aa670c53a","slug":"married-woman-swallows-poisonous-substance-death-karnal-news-knl1038199164","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ससुराल पक्ष से तंग आकर एक गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर विवाहिता के पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बसंत विहार निवासी ललित कुमार ने बताया कि उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी 12 नवंबर 2021 को अजीत सिंह निवासी छिछडाना के साथ हुई थी। जो फिलहाल करनाल शहर में विकास नगर में रह रहे हैं। उसने प्रियंका को दहेज में बलेनो कार दी थी और उसकी आरसी बनवाने के लिए अजीत को कहा था। तभी से प्रियंका को परेशान किया जाने लगा और ससुराल पक्ष दहेज मांगने लगा। ससुराल पक्ष की ओर से प्रियंका के साथ मारपीट भी की, प्रियंका को कहा कि अपने भाई की बस बिकवाकर वह रुपये लेकर आए।
इसी बात को लेकर प्रियंका घर आई थी और 18 मार्च को वापस चली गई। उसने प्रियंका के ससुराल वालों को कहा था कि उसकी बस बिक जाने पर वह रुपये दे देगा। इसके बाद भी ससुराल पक्ष प्रियंका को परेशान करता था। इससे तंग आकर पहले भी प्रियंका ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। तब उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उपचार के बाद वह ठीक भी हो गई थी। उसकी प्रियंका ने दोबारा एक मार्च को जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। ललित कुमार का आरोप है कि ससुराल वालों से तंग आकर प्रियंका ने जान दी है। सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रियंका के पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।