फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman hangs herself

Karnal News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman hangs herself
- मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। चुरनी गांव में शनिवार रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से करीब दो घंटे पहले विवाहिता ने फोन पर रोते हुए अपनी मां से बात की थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक श्वेता के परिजनों का कहना है कि शनिवार रात करीब आठ बजे उनकी बेटी ने उनसे फोन कर रोते हुए अपनी आपबीती बताई थी। बेटी ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके दो घंटे बाद श्वेता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना उन्हें दी गई। जिसके बाद वे चुरनी गांव पहुंचे। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया था। जहां रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन

दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया
सोनीपत निवासी श्वेता की शादी करीब तीन साल दो माह पहले इंद्री खंड के गांव चुरनी के विक्रम के साथ हुई थी। विक्रम कंबाइन चलाने का काम करता है। इस दौरान श्वेता की छोटी बेटियां भी हैं। जिनके सिर से मां का साया उठ गया। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि शादी के छह महीने बाद से ही श्वेता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी थी। कभी 10 हजार की डिमांड की जाती थी तो कभी 20 हजार की। बार-बार रुपये देकर वे परेशान हो चुके थे। ससुराल वालों की मारपीट से तंग आकर ही श्वेता ने ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता श्वेता के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विनोद कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed