फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Marriage of 32 girls together

एक साथ की 32 लड़कियों की शादी

Sat, 07 Dec 2013 12:39 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 07 Dec 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
Marriage of 32 girls together
कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के अवसर श्रीजयराम विद्यापीठ के 22वें सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार को 32 कन्याओं के हाथ पीले किए गए।
विज्ञापन


ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ पर इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा एवं श्रीजयराम संस्थाओं के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कन्यादान किया और नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

उल्लेखनीय है कि श्री जयराम संस्था के संस्थापक ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने गीता जयंती पर सामूहिक विवाह समारोह की परंपरा 1992 में शुरू की थी। हर साल की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में दिल्ली के श्रीमती सारादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा कराया।
विज्ञापन


सारादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राम लाल गोयल और उनके परिवार के सदस्यों ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान ब्राह्मणों और कर्मकांडी पंडितों द्वारा 32 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जातियों से संबंध रखने वाले युवाओं का विवाह उनके धर्मानुसार करवाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गूगल ब्वाय कौटिल्य को श्री शांति स्वरूप अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बाकायदा गरीब कन्याओं के विवाह समारोह की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जिस प्रकार हमें दहेज प्रथा को समाप्त करना और काफी हद तक बिना दहेज के युवाओं को शादियां करने के लिए प्रेरित किया है व सफलता प्राप्त की है, उसी प्रकार हमें आज कन्या भ्रूण हत्या रोकने का भी प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने श्री जयराम संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पिछले काफी समय से समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई है और इस संस्था ने इन गरीब कन्याओं के विवाह की एक लंबी श्रृंखला स्थापित कर समाज के लिए उदाहरण ही नहीं स्थापित किया, बल्कि सभी धर्मों को एक ही स्थान पर जोड़ने का कार्य किया है।

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने गरीब कन्याओं के विवाह के उपरांत नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह गरीब कन्याएं आज से उनकी बेटियां हैं और वह उनके हर सुख-दुख के साथी हैं।


उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु ब्रहमलीन परम पूजनीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी की प्रेरणा से इस यज्ञ को हर वर्ष संपन्न करवा रहे हैं और उनका लक्ष्य प्रति वर्ष अधिक से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह को संपन्न करवाने का है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उनका लक्ष्य शीघ्र ही पूर्ण होगा।

नवदंपतियों को कहा कि वह सुख-दुख में एक-दूसरे के साथी ही न बनें, बल्कि समाज के लिए भी कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed