फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   marriage in lockdown

लॉकडाउन में शादी : खुद को सैनिटाइज करने के बाद मास्क लगा जोड़े ने लिए अग्नि के सात फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
marriage in lockdown
लॉकडाउन के समय में हुई शादी की यादें भी खास रहने वाली हैं। करनाल के अर्जुन गेट में एक जोड़ा मंगलवार को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार, अग्नि के सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंधा। लॉकडाउन के नियमों का भी दोनों परिवारों ने ख्याल रखा। कोरोना के संकट से बचने के लिए वर-वधू ने पहले खुद को सैनिटाइज किया। फिर मास्क लगाकर सात फेरे लिये और सात जन्मों के लिए एक दूजे के हो गये।
विज्ञापन

दरअसल, पानीपत के बिचपड़ी गांव सेक्टर-13,17 निवासी बैंक कर्मी अरुण और अर्जुन गेट निवासी नैंसी का विवाह लॉकडाउन होने से पहले ही पांच मई को होना तय हो गया था। दोनों परिवारों को इस दिन तक लॉकडान खुलने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन खुला नहीं। ऐसे में प्रशासन की अनुमति पाकर जोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंध गया। विवाह समारोह में पंडित और फोटोग्राफर को मिलाकर कुल 15 लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शादी होगी, कभी सोचा भी नहीं था : अर्जुन
दुल्हे अर्जुन के अनुसार, बारात में उनकी ओर से केवल पांच लोग ही शामिल हुए। इसमें उनके ताऊ ब्रह्मप्रकाश, पिता आनंद प्रकाश, चाचा सूरजप्रकाश, चचेरा भाई विजय व बिचौलिया दीपक शामिल थे। पंडित अभय मिश्रा ने उनके विवाह की रस्में पूरी कराई। उनका कहना है कि प्रशासन की अनुमति के बाद हमने भी सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दी गई हिदायतों का पालन किया। लॉकडाउन में शादी होगी, ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। ये लम्हा भी याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed