{"_id":"680bf3d2719d5ce5e2048a17","slug":"markets-remained-closed-from-city-to-countryside-slogans-of-pakistan-murdabad-reverberated-karnal-news-c-18-1-knl1012-632530-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर से देहात तक बाजार रहे बंद, गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर से देहात तक बाजार रहे बंद, गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को शहर से देहात तक के बाजार दोपहर तक बंद रहे। बंद बाजारों में पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा गूंजता रहा। गुस्से से भरे लोगों ने पाकिस्तान का पुतला भी फूंका। शाम को कैंडल मार्च निकालकर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल समेत हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
हरियाणा व्यापार मंडल के आह्वान पर करनाल बंद का एलान किया गया था। नेहरू पैलेस, कुंजपुरा रोड मार्केट, कर्ण गेट, सर्राफा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे रोड और लाइन पार के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। शहर के अन्य इलाकों में भी दुकानें दोपहर के बाद ही खुलीं। वीरवार को कई जगह दो घंटे के लिए बाजार बंद रखे गए थे।
ग्रामीण क्षेत्रों में मूनक, घरौंडा, असंध और इंद्री में भी दुकानें बंद करके व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ रोष जताया। व्यापार मंडल की ओर से नेहरू पैलेस में विशेष तौर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां करनाल के लाल लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दुकानदारों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद फूंका आतंकवाद का पुतला
जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान को सबक मिलना चाहिए। पहलगाम हमले के गुनहगारों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उधर, दिन ढलने के बाद शहर में कैंडल मार्च निकाले गए। हाथों में मोमबत्तियां लेकर निकले लोगों ने दिवंगत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
पुलिस सतर्क, गठित की गईं निगरानी समितियां
जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता का अलर्ट जारी किया गया है। गांवों और शहरों में विशेष तौर पर निगरानी कमेटियां गठित की गई हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। चेतावनी दी गई है कि अगर माहौल खराब करने वाली कोई फोटो, वीडियो या बयान सोशल मीडिया पर डाला गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
युवा बोले, करारे जवाब के बिना शांति से नहीं बैठेंगे हम
घरौंडा। शहर के सामाजिक संस्थाओं व व्यापार मंडल के आह्वान पर दुकानदारों ने दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद रखी। व्यापार मंडल, निफा, राम-हनुमान सेवा समिति, शिव चौक कमेटी, अखिल भारतीय पंजाबी खत्री महासभा सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता शेरू विग, बिजेंद्र गुप्ता, कमलकांत धीमान, गगनदीप, शुभम ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। संवाद
कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
करनाल। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कैंडल मार्च निकाल कर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। मार्च की अगुवाई हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने की। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि आतंकवादियों और उनके पोषकों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए। सुरेश गुप्ता ने कहा कि कायरना आतंकी हमले से देश का प्रत्येक नागरिक इस समय दुखी है। आंबेडकर चौक से कैंडल मार्च बस स्टैंड के नजदीक से वापस होते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुआ। भूपेंद्र लाठर, सुखराम बेदी, संजीव कांबोज, भीम मेहता, मनोज वधवा, एनपीएस चौहान, राजिंदर मौजूद रहे। ब्यूरो