फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   March 6 in Karnal new political chessboard Bicegi

6 मार्च को करनाल में बिछेगी नई राजनीतिक बिसात

Thu, 18 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 18 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

6 मार्च को करनाल की जमीन पर राजनीति की नई बिसात बिछेगी। देश में दोबारा तीसरे मोर्चे को खड़ा करने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। इसी के मद्देनगर इनेलो बिहार के सीएम नितीश कुमार का करनाल में अभिनंदन समारोह करेगी। इस अभिनंदन समारोह के जरिये इनेलो की प्रदेश में बिहार के वोटरों को साधने की कोशिश होगी तो सीधे सीएम के गढ़ में कार्यक्रम करके एक तरह से सरकार को चेताने की कोशिश भी होगी।

विज्ञापन


बुधवार को घरौंडा के पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान के सेक्टर-6 स्थित निवास स्थान पर पहुंचे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 6 मार्च को बिहार के सीएम के अभिनंदन समारोह को सफल बनाना है, साथ ही इसमें कार्यकर्ताओं की हाजिरी भी रिकॉर्डतोड़ होनी चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले, उन्होंने सांगवान परिवार के समक्ष नरेंद्र सांगवान के चाचा देवा सिंह सांगवान तथा उनके भाई भूपेंद्र सिंह सांगवान के निधन पर शोक व्यक्त किया। पानीपत से यमुनानगर जाते समय करीब आधा घंटे तक वे सांगवान के निवास स्थान पर रुके। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए ओमप्रकाश चौटाला ने नीतिश कुमार को एक ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि यह अभिनंदन उनकी छवि व ईमानदारी के नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभिनंदन समारोह को सफल बनाने को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दें। समारोह को लेकर चौटाला ने इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। उधर, कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर देश में तीसरा मोर्चा खड़ा करने को लेकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में लाखों की संख्या बिहार निवासी वोटरों को भी साधने की कोशिश है।

चौटाला बोले, एक दिन अच्छा समय भी आएगा
चौटाला ने कहा कि वह जानबूझकर कार्यकर्ताओं के बीच आए हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कार्यकर्ता उनसे मिलने जरूर आते, इसलिए वे खुद ही चले आए। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सब समय की बात है, इसलिए कार्यकर्ता हौसला रखें, एक दिन अच्छा समय भी जरूर आएगा और इनेलो के कार्यकर्ताओं की निष्ठा की जीत होगी। उनके बुलंद इरादों की जीत जरूर होगी।


इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सलूजा, यशवीर राणा कुक्कू, हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश सलूजा, गुरदेव रंबा,रघुबीर सिंह, धर्मबीर पाढा, मदन मोहन चौधरी, इंद्रजीत गौराया, जगदीश चावला, ज्ञान सिंह चावला, रामकुमार ऐबला, मदन मुंजाल, राधेश्याम वधवा, रमेश मिड्डा, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, हरपाल कलामपूरा, राजबीर स्टौंडी, दीपचंद राणा, सरविंद्र संधू, नवजोत सिंह, प्रह्लाद चहल, शिव बजाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed