फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manoj defeated Afghan boxer in international boxing

Karnal News: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में मनोज ने अफगानिस्तान के मुक्केबाज को हराया

Fri, 20 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 20 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Manoj defeated Afghan boxer in international boxing
मुक्केबाज मनोज कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाज मनोज कुमार ने अफगानिस्तान के मुक्केबाज आमिल अहमद सादिक को हराकर जीत दर्ज की। मनोज ने इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। मुक्केबाज मनोज कुमार का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इससे पहले इंग्लैंड में भी वह अपने बेहतरीन प्रदर्शन से चर्चा में रह चुके हैं।
मात्र छह माह के भीतर उन्होंने इंग्लैंड में कई अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों का सामना किया और पहली बार विदेश में खेलते हुए भी बेहतर प्रतिभा का परिचय दिया। मनोज कुमार का पहला विदेशी मुकाबला 14 सितंबर 2024 को इंग्लैंड में शफकल खान के साथ हुआ। इसके बाद 28 सितंबर को कार्डिफ में दूसरा मुकाबला खेला और तीसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को यार्क हॉल में हुआ, जबकि चौथा मुकाबला 29 नवंबर को आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इन सभी मुकाबलों में मनोज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के सामने शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी पराजित किया है। मनोज कुमार के प्रशिक्षक 68 वर्षीय राजेंद्र सिंह हैं, जो सेवानिवृत्ति के बाद भी युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। मनोज कुमार के पिता मेवा सिंह किसान हैं और माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed