फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manohar managed to get more votes than before in eight out of nine assembly constituencies.

Karnal News: नौ में से आठ विधान सभा क्षेत्रों में पहले से अधिक वोट लेने में कामयाब रहे मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Manohar managed to get more votes than before in eight out of nine assembly constituencies.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लोक सभा क्षेत्र करनाल में नौ विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं। इनके यदि 2019 में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान वहां के विधायकों को मिले मतों की तुलना लोक सभा के चुनाव में पड़े मतों से करें तो भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को नौ में से आठ विधान सभाओं में पहले से अधिक मत मिले हैं। समालखा विधान सभा सीट ही एक ऐसी सीट है, जहां भाजपा व कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों को ही पहले से कम वोट मिले हैं।
विधान सभा चुनाव करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को 79906 वोट मिले थे लेकिन इस लोक सभा चुनाव में उससे अधिक 90018 मत मिले हैं। नीलोखेड़ी विधान सभा क्षेत्र में 2019 में भाजपा प्रत्याशी को मिले 40757 के स्थान पर 69317 मत मिले हैं। जिससे साफ है कि नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर के भाजपा का साथ छोड़ जाने का कोई नुकसान भाजपा को नहीं हुआ है, क्योंकि पहले की अपेक्षा यहां भाजपा के मत बढ़े हैं। इसी तरह यदि इंद्री विधान सभा की बात करें तो यहां मनोहर लाल को 81061 मत मिले, जबकि विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 54221 मत मिले थे, यहां भी मनोहर का ग्राफ बढ़ा है। घरौंडा विधान सभा की बात करें तों यहां विधायक हरविंद्र कल्याण को 67209 मत मिले थे, जबकि यहां से इस बार मनोहर लाल को 88953 मत मिले हैं, यहां भी भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। असंध में भाजपा विधान सभा चुनाव भी हार गई थी लेकिन यहां से भाजपा प्रत्याशी को 28518 मत मिले थे, जबकि इस चुनाव में भाजपा को 62444 मत मिले हैं, जो कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी को मिले मतों से भी अधिक हैं।
विज्ञापन


अब पानीपत जिले में आने वाली विधान सभाएं भी करनाल लोक सभा क्षेत्र में ही आती हैं, जिसमें पानीपत ग्रामीण में विस चुनाव में भाजपा को 67086 मत मिले जो अब बढ़कर 108942 हो गए हैं। पानीपत शहर में भाजपा को 76863 वोट मिले थे, लेकिन इस चुनाव में मनोहर लाल को इस विधान सभा क्षेत्र से 96747 मत मिले हैं। कांग्रेस विधायक वाली इसराना विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को 41361 मत मिले थे लेकिन इस बार यहां से 58666 मिले हैं। समालखा में भी पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 86956 मत मिले थे, लेकिन इस बार यहां मनोहर लाल को 80634, जो कम है। इस सीट पर कांग्रेस को विस चुनाव में 81898 मत मिले थे, लेकिन बार कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को 62297 मत मिले हैं। कुल मिलाकर इस विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा चुनाव के मुकाबले लोक सभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों को ही कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed