{"_id":"6884ae4b190c4e29bf083eb4","slug":"manohar-lal-khattar-slam-rahul-gandhi-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी पर बोला हमला, अखबारों में रहने के लिए देते हैं बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी पर बोला हमला, अखबारों में रहने के लिए देते हैं बयान
Sat, 26 Jul 2025 04:00 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई करनाल
एएनआई करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 04:00 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को करनाल में कहा कि राहुल गांधी को अखबारों में रहने के लिए और चर्चा के लिए कोई बात कहनी होती है इसलिए उनके बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने हाली ही में पीएम मोदी को लेकर बयान दिया है कि पीएम मोदी सिर्फ दिखावा करते हैं। उनमें कोई दम नहीं है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित भागीदारी न्याय सम्मेलन में यह बयान दिया था।
विज्ञापन
इसी बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को करनाल में कहा कि राहुल गांधी को अखबारों में रहने के लिए और चर्चा के लिए कोई बात कहनी होती है। यह उसी में से एक बात है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
#WATCH | करनाल, हरियाणा: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "उन्हें अखबारों में रहने के लिए और चर्चा में रहने के लिए कोई न कोई बात कहनी होती है। यह उसी में से एक बात है। इससो कोई फर्क नहीं पड़ता है।" pic.twitter.com/VtuwjDaDQq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2025
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: बहादुरगढ़ में नहर में डूब रही भांजियों को बचाने के लिए मामा ने लगाई छलांग, तीनों की डूबने से मौत