{"_id":"6907bdb0ae57ecd23804fd9e","slug":"manohar-lal-discussed-development-works-with-the-people-of-kaimla-village-karnal-news-c-18-knl1008-772589-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कैमला गांव के लोगों से मनोहर लाल ने की विकास कार्यो पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कैमला गांव के लोगों से मनोहर लाल ने की विकास कार्यो पर चर्चा
Mon, 03 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। केंद्रीय मंत्री व करनाल के सांसद मनोहर लाल ने रविवार को विश्राम गृह पर लगभग दो घंटे तक गांव कैमला गांव के ग्रामीणों के साथ बैठकर से गांव के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी मौजूद रहे।
कैमला पहुंचने पर गांव के सरपंच सतपाल फौजी, मंडल अध्यक्ष नरेश कैमल, ब्लॉक समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि महेंद्र कैमला, पूर्व सरपंच रमेश वर्मा, मोहन सेन सहित गणमान्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को पगड़ी पहना कर व शाल से सम्म्मानित किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बिहार में भाजपा व नीतीश कुमार मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी ही सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने गांव कैमला की सराहना करते हुए कहा कि गांव कैमला के ग्रामीणों ने भाईचारे की मिसाल दी है और सभी बिरादरी के लोग मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि गांव कैमला में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लगभग सभी विकास कार्य पूरे कर दिए, जो भी कार्य अधूरे हैं, उनको भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए कुछ प्रस्ताव सामने आए हैं उनको भी आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कहा था कि हरियाणा एक हरियाणवी एक। उन्होंने कहा कि पूर्व के मुख्यमंत्री एक जिले में ही विकास कार्य करवाते थे, लेकिन भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में सामान रूप से विकास कार्य करवाती है।
विज्ञापन
गांव में अंत्येष्टि के लिए एक ही होगा श्मशान घाट
बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ग्रामीणों की राय जानी और आने वाले समय में गांव में और बेहतर क्या हो सकता है, इस पर भी चर्चा की। ग्रामीणों ने गांव में भाईचारे की मिसाल को कायम करने के लिए गांव में अलग अलग श्मशान घाट है, लेकिन आने वाले समय में गांव में एक ही श्मशान घाट होगा।