फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manish shines in boxing on the strength of his punch

Karnal News: पंच के दम पर मुक्केबाजी में चमके मनीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Manish shines in boxing on the strength of his punch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मुक्केबाजी में अपनी प्रतिभा के दम पर बॉक्सर मनीष नए खिलाड़ियों के लिए मिशाल बने हैं। वह अपने निरंतर अभ्यास से अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
मनीष ने बताया कि जब उसने मुक्केबाजी शुरू की तो वह महज 14 साल का था। उस समय परिवार के सहयोग से मुक्केबाजी का शौक चढ़ा और निरंतर अभ्यास से प्रतिभा को निखारा। मुक्केबाजी के दौरान चोटिल होने के कारण उन्होंने एक साल के लिए अभ्यास छोड़ दिया। बाद में युवा मुक्केबाज निशांत देव से प्रेरित होकर यह शौक जुनून में बदल गया और प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। मुक्केबाजी के निरंतर अभ्यास के लिए पिता राजेश व मां शीला देवी का भी सहयोग मिला। अब वह दयाल सिंह कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ कर्ण स्टेडियम में कोच सुरेंद्र चौहान से मुक्केबाजी के गुर सीख रहे हैं। वहीं कोच कीमत सिंह भी उन्हें मुक्केबाजी की बारीकियां सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed