फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mandi Secretary Asha suspended 11 days after the case was registered

Karnal News: केस दर्ज होने के 11 दिन बाद मंडी सचिव आशा निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mandi Secretary Asha suspended 11 days after the case was registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नई अनाज मंडी करनाल में हुए धान घोटाले में एफआईआर दर्ज होने के 11 दिन बाद शनिवार को मंडी सचिव आशा रानी को विभाग ने निलंबित कर दिया है। इन पर चार नवंबर को केस दर्ज हुआ था। तब से सचिव अपने कार्यालय से नदारद हैं। मंडी सचिव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।

करनाल में धान घोटाला सामने आने के बाद डीएमईओ ईश्वर सिंह की शिकायत पर मंडी सचिव आशा रानी, मंडी कर्मचारी राजेंद्र कुमार, अजय कुमार व अमित कुमार के खिलाफ करनाल शहर थाने में केस दर्ज किया गया था। चारों आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली और दो कंप्यूटर ऑपरेटर पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। इनसे हुई पूछताछ में फर्जी तरीके से गेट पास काटने और धान घोटाले संबंधित मामले का खुलासा हुआ। अब प्रदेश सरकार ने मंडी सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन




अग्रिम जमानत याचिका खारिज

विभागीय सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए मंडी सचिव आशा रानी ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। हालांकि अब आशा रानी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लगाने के प्रयास में है। पुलिस उनके कार्यालय व मंडी से मिले इनपुट के आधार पर करनाल व दूसरे जिलों में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed