फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   man kee baat saanvare ke saath

मन की बात सांवरे के साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
man kee baat saanvare ke saath
बोलो-बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय, श्याम बाबा की जय खाटू वाले की जय, तीन धनुषधारी की जय आदि भजनों और जयकारों के साथ पंडाल गूंजता रहा। मौका था श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन नगर में बाबा बर्फानी सेवा मंडल और श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित मन की बात सांवरे के साथ कीर्तन की शाम का।
विज्ञापन

पंडित विनोद कौशिक ने विशेष पूजा के साथ ज्योत प्रचंड करवा खाटू वाले श्याम बिहारी, कलिकाल में तेरी महिमा है न्यारी, हारे हुए का तुम हो सहारा, कहलाए जग में प्रभु कष्टहारी, मैं भी शरण में तुम्हारी पड़ा हूं, तारों न तारों मर्जी तुम्हारी गाकर कीर्तन का शुभारंभ करवाया। दिल्ली से आए जेपी मिश्रा ने कोलकाता से आए गुलाब, सेवंती, स्वर्णकमल, गेंदा गेंदी और तुलसी की 31 मालाओं से बाबा का सुंदर शृंगार किया गया। कुरुक्षेत्र के लखबीर सिंह लक्खा ने कीर्तन में ओ केसरी के लाला मेरा छोटा सा काम, मेरे श्याम जी को कह देना जय श्री श्याम आदि गाकर बाबा का गुणगान किया। सीकर से आए नेमी चंद शर्मा ने मेरी ऊंगली पकड़ ल्यो जी सावरिया गाकर खूब वाहवाही लूटी। श्वेता अग्रवाल ने प्यारा का मुखड़ा घुंघराले केश, कलयुग का राजा खाटू नरेश, गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व 56 प्रकार के व्यंजनों से बाबा को भोग लगाया गया। इस मौके पर अमूल मित्तल, पंकील गोयल, आशीष गुप्ता, रामा मदान, कमल, अजीत, मोहन लोधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed