फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man hit by train, stood for an hour in Shaan-e-Punjab

Karnal News: ट्रेन से कटा व्यक्ति, एक घंटे खड़ी रही शान-ए-पंजाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Man hit by train, stood for an hour in Shaan-e-Punjab
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जिससे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस करीब एक घंटे 10 मिनट नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अपने गंतव्य पर विलंब से पहुंचे। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी।
बताते हैं कि अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12498) जब मंगलवार की शाम नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन से पहले ही तरावड़ी की ओर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के सामने आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी करनाल ने बताया कि सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को हटाया गया है। इधर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के चालक ने अधिकारियों से बातचीत की लेकिन कोई संकेत नहीं मिल पाने के कारण चालक ने ट्रेन को नीलोखेड़ी स्टेशन पर ही खड़े रखा। जीआरपी ने शव की पहले तो पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को जिला नागरिक चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है। वह लाल स्वेटर, स्लेटी रंग की पैंट, पीले रंग का बनियान पहने है। काफी प्रयास करने के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस करीब एक घंटे 10 मिनट तक नीलोखेड़ी स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके बाद उसे रवाना किया जा सका। ट्रेन को करनाल रेलवे स्टेशन पर आने का निर्धारित समय 8:20 बजे है, जबकि ट्रेन एक घंटा 45 मिनट देरी के साथ 10.05 बजे पहुंची। जिससे दिल्ली जाने वाले कई यात्रियों को आगे की भी ट्रेन पकड़नी थी लेकिन ट्रेन लेट हो जाने से उन्हें परेशानी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed