फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man dies of disease in Malaysia

Karnal News: मलयेशिया में बीमारी से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Man dies of disease in Malaysia
- दिवाली पर आना था घर, परिजनों ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के गुरुनानक पुरा में रहने वाले एक व्यक्ति की मलेशिया में बीमारी के कारण मौत हो गई। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने व्यक्ति के शव को मलेशिया से लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि नाथीराम उर्फ नरेश (40) सात साल पहले डोन्की के जरिये मलेशिया गया था। वहां पर वह सुरक्षा गार्ड का काम करता था। करीब 10 दिनों से वह बीमार चल रहा था। उसके पेट में इन्फेक्शन था।

रुपये न होने के कारण वह अस्पताल में इलाज नहीं करा पा रहा था। परिजनों के कहने पर उसने कंपनी के मालिक से रुपये लेने की बात कही थी और मंगलवार सुबह उसे अस्पताल में जाकर चेकअप कराना था लेकिन रात को ही उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मलेशिया पुलिस ने उनके घर पर यह सूचना दी। मृतक की बहन ने बताया कि उसने अपने भाई को अस्पताल में जाकर दवा लेने के लिए कहा था। वह कह रहा था कि दिवाली पर घर आएगा मगर दो बच्चे और पत्नी उसका इंतजार करते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed