फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man dies after being hit by unknown vehicle

Karnal News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by unknown vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। रणजीत नगर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

गांव उपलानी निवासी मृतक के भाई सुभाष चंद ने बताया कि उसका छोटा भाई नसीब सिंह (40) वर्षीय बीते रविवार को आठ बजे के करीब मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से निसिंग सेलर में रात के समय मजदूरी करने गया था। निसिंग स्थित दूसरे सेलर में दिन के समय उसका भतीजा महाबीर भी मजदूरी करता है। वहीं उसका भतीजा महाबीर सेलर से अपनी ड्यूटी कर घर के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था। जब महाबीर रणजीत नगर (गोंदर) के समीप पहुंचा तो सड़क किनारे नसीब सिंह की मोटरसाइकिल टूटी हुई पड़ी दिखाई दी, वहीं उसका भाई नसीब पड़ा था। उसे अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान नसीब सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed