फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man dies after being hit by Nagpur Superfast train

Karnal News: नागपूर सुपरफास्ट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by Nagpur Superfast train
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह 22126 नागपूर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरपीएफ को बताया कि वह थोड़ी देर तक ट्रैक पर घूमता रहा था। बाद में ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। शव क्षत-विक्षत होने से पहचान नहीं हो सकी।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुरिंदर ने बताया कि घटना सुबह करीब 9:30 बजे करनाल-अंबाला रेलवे लाइन पर हुई। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास कोई पहचानपत्र या दस्तावेज नहीं मिला। शरीर पर चेकदार कमीज, काली पैंट और भूरे रंग की चप्पल थी। दाहिने हाथ में लोहे का कड़ा था। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला कि व्यक्ति ट्रैक पर इधर-उधर घूम रहा था। इस दौरान ट्रैक से एक ट्रेन भी निकल गई। उसके बाद पीछे से आ रही नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के सामने युवक ने छलांग लगा दी। उसने ट्रेन के सामने आने से पहले अपनी चप्पल उतार दी थी।
विज्ञापन

शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। यदि 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं होती है तो नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed