फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   man died due to electrocution while taking down tricolor on roof of Coaching Center in Karnal

Karnal: तिरंगा उतारते युवक की करंट लगने से मौत, पांच बहनों का इकलौता भाई था, 12 फरवरी को तय थी शादी

Fri, 27 Jan 2023 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 02:39 PM IST
सार

मृतक के ताऊ रामफल ने बताया कि अमन की अगले महीने 12 फरवरी को शादी होनी थी जिसको लेकर घर में खुशी का माहौल था। सभी बहनें अपने भाई की शादी को लेकर काफी दिनों से तैयारी में जुटी थी लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था।
 

विज्ञापन
man died due to electrocution while taking down tricolor on roof of Coaching Center in Karnal
मृतक रामकरण - फोटो : फाइल

विस्तार

करनाल के सेक्टर-चार स्थित आईसीआई कोचिंग सेंटर की छत पर लगा तिरंगा उतारते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक पांच बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के माता-पिता भी दिव्यांग है। युवक की मौत की सूचना के बाद घर में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंड नीलोखेड़ी के गांव बड़सालू निवासी 22 वर्षीय रामकरण उर्फ अमन अपने ताऊ रामफल के पास बसंत विहार करनाल में रहता था और करनाल के ही सेक्टर-चार स्थित आईसीआई कोचिंग सेंटर पर काम करता था। गुरुवार शाम को वह कोचिंग सेंटर की छत पर लगा तिरंगा झंडा उतारने लगा। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। कोचिंग सेंटर के स्टाफ ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


शादी की खुशियां मातम में बदली
मृतक के ताऊ रामफल ने बताया कि अमन की अगले महीने 12 फरवरी को शादी होनी थी जिसको लेकर घर में खुशी का माहौल था। सभी बहनें अपने भाई की शादी को लेकर काफी दिनों से तैयारी में जुटी थी लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। 26 जनवरी को अमन अपनी बहनों के साथ बाजार में खरीदारी भी करने गया था। जिसके बाद वह शाम को कोचिंग सेंटर की छत पर लगे तिरंगे को उतारने चला गया था। जहां उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता पिता दिव्यांग, ताऊ ने की परवरिश
अमन के माता-पिता दिव्यांग है। उसके ताऊ रामफल ने ही उसकी परवरिश की है। अमन उनके परिवार का इकलौता बेटा था। अमन की 5 बहनें है। अमन की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
गुरुवार देर शाम कोचिंग सेंटर में एक युवक की बिजली के करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। - जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, सेक्टर-चार, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed