फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man committed suicide by shooting himself with a licensed pistol

Karnal News: व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Man committed suicide by shooting himself with a licensed pistol
- करीब 11 साल पहले सड़क हादसे में घायल होने के बाद से था परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


असंध (करनाल)। मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त यह घटना हुई, घर पर केवल नौकर था। परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में लड़की के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर नौकर कमरे में पहुंचा तो व्यक्ति खून से लथपथ होकर गिरा था।

सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। मामला क्षेत्र के गांव बाहरी का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बसंत राणा (45) सोमवार को अपने घर पर अकेला था। जबकि सभी घर वाले पड़ोस में शादी में गए थे। तभी उसने खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई मांगेराम ने बताया कि उसका भाई कई सालों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका करीब 11 साल पहले एक्सीडेंट हो गया था तभी से वह परेशान था। उसने बताया कि घर के सभी सदस्य पड़ोस में लड़की की शादी में एक निजी पैलेस में चले गए। तभी बसंत ने इस घटना को अंजाम दिया। जिससे परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक माह पहले हुई थी बेटे-बेटी की शादी

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बंसत के दो बेटे हैं, एक विदेश में रहता है जबकि एक बेटे और बेटी की करीब एक महीना पहले ही शादी हुई है। अभी तक परिवार में हुई नई शादी की खुशियां और शगुन ही चल रहे थे। इसी बीच अचानक पिता द्वारा आत्महत्या करने से खुशियां मातम में बदल गईं।




जिस कमरे में यह घटना घटी है, वहां जाकर जानकारी जुटाई गई है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पिस्तौल व खोल कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- महिपाल कुमार, प्रभारी, असंध थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed