फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   man committed suicide by jumping into a canal

व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
man committed suicide by jumping into a canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। मृतक की पहचान शिव कॉलोनी गली नंबर 13 निवासी पवन के रूप में हुई। गोताखोर की उस पर नजर पड़ी तो बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मॉर्चरी हाउस भेजा। मृतक की पत्नी ने एक महिला पर अवैध संबंधों के चलते प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना सदर पुलिस को शिकायत दी।

मृतक की पत्नी रजनी ने आरोप लगाया कि शहर की ही रहने वाली एक महिला से उसके पति के नाजायज संबंध थे। उसने महिला को कई बार समझाने की कोशिश की थी। महिला की प्रताड़ना से आहत उसके पति बुधवार रात बहुत परेशान थे और घर से चले गए। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे घर वापस आए। उसके बाद फिर घर से चले गए और नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। रजनी ने महिला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। जांच अधिकारी चंदन सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed