{"_id":"68080a3563dcefb2f60a95c8","slug":"mamta-first-in-poster-competition-karnal-news-c-18-knl1008-629519-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पोस्टर प्रतियोगिता में ममता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पोस्टर प्रतियोगिता में ममता प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को संस्कृत विभाग में योगासन कार्यशाला व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योगासन कार्यशाला में विभागाध्यक्ष सरिता आर्य ने योगासन के समय ध्यान देने योग्य सावधानियों से अवगत करवाया। इस दौरान संस्कृत के संभाषण एवं व्याकरण विषय पर आधारित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीटीएम द्वितीय वर्ष से ममता ने प्रथम स्थान, बीएससी द्वितीय वर्ष से डोली ने दूसरा व आशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही सहायक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विस्तार से बताया कि योगासन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कैसे होता है। प्राचार्य डॉ. रेखा त्यागी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हम सभी को योग को जीवन में अवश्य ही अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होता है। प्रतियोगिता में वंदना सैनी, जगमाल सिंह व कंवलजीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।